आमंत्रण
अगस्त का महीना हम भारतीयों के लिए एक विशेष अर्थ रखता है। हम दुनिया के किसी भी कोने में हों, किसी भी मुल्क में रहते हों, १५ अगस्त के जश्न को हम अपने अपने अंदाज़ में मानते हैं दरअसल, आज़ादी भारतीयम की भावना हम सब को एकता के सूत्र में पिरोती है। उल्टा तीर इन भावों को मिलकर, मुल्कों- देश की दीवारों से परे जाकर मना रहा है।आज़ादी की सालगिरह हम सभी के लिए एक मौका है। हिन्दी ब्लॉग्गिंग के मंच पर एक पहल है। जहाँ हम सब जमा होंगे। अपने विचार और अभिवक्ति के साथ जश्ने आज़ादी को मनाने के लिए। जश्ने आज़ादी के इस महा कुम्भ में आप सभी का स्वागत है। अपने विचार लेख आलेख कवितायें आदि २५ जुलाई २००८ तक अपनी तस्वीर व् अपने संक्षिप्त परिचय के साथ हमें मेल करिए।
आपके अमूल्य योगदान की प्रतीक्षा में
उल्टा तीर



